Direction वाले Prepositions वो शब्द होते हैं जो यह बताते हैं कि कोई कार्य किस दिशा में या किस स्थान की ओर हो रहा है।
ये गति (movement) से जुड़े होते हैं, और अक्सर क्रिया (verbs) जैसे go, run, walk, jump के साथ प्रयोग होते हैं।
आम दिशा सूचक Prepositions:
| Preposition | अर्थ (हिंदी में) | उदाहरण (Example) |
| to | की ओर | She went to school. वह स्कूल की ओर गई। |
| into | के अंदर | He jumped into the pool. वह पूल में कूदा। |
| out of | के बाहर | She came out of the room. वह कमरे से बाहर आई। |
| off | से नीचे या हटकर | The cat jumped off the table. बिल्ली मेज से कूदी। |
| from | से (स्थान की शुरुआत) | He came from the market. वह बाजार से आया। |
| towards | की दिशा में | He walked towards the door. वह दरवाजे की दिशा में चला। |
| across | आर-पार | She ran across the road. वह सड़क के पार दौड़ी। |
| along | के किनारे/के साथ-साथ | They walked along the river. वे नदी के किनारे चले। |
| through | के आर-पार, बीच से | We went through the forest. हम जंगल के बीच से गए। |
| over | के ऊपर से | The bird flew over the wall. चिड़िया दीवार के ऊपर से उड़ी। |
| up | ऊपर की ओर | He climbed up the tree. वह पेड़ पर चढ़ा। |
| down | नीचे की ओर | She came down the stairs. वह सीढ़ियों से नीचे आई। |
